मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की।उन्होंने लोगों से राजीव गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने और उनके सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि राजीव गांधी को ‘आधुनिक भारत के निर्माता’ के रूप में याद किया जाता है।उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया।उन्होंने कहा कि देश में सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति राजीव गांधी की दूरदृष्टि का परिणाम है,जिससे आज के युवा लाभान्वित हो रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी एक समाज सुधारक भी थे।उन्होंने 73वें और 74वें संविधान संशोधन के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को आरक्षण सुनिश्चित किया।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच को आगे बढ़ाते हुए सोनिया गांधी ने राज्यसभा संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए विधेयक पारित करवाया।इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ भी दिलाई।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,स्वास्थ्य मंत्री डॉ (कर्नल)धनीराम शांडिल,कृषि मंत्री प्रो.चन्द्र कुमार,राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी,उपाध्यक्ष विनय कुमार,उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया,मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान,विधायक मोहन लाल ब्राक्टा,संजय अवस्थी,अजय सोलंकी,विवेक कुमार,नीरज नैय्यर और मलेन्द्र राजन,राज्य वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची,हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम,महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन,मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा,प्रदेश कांग्रेस को-इंचार्ज विधित चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *