कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह फिर से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।उनका विवाह 22 सितंबर को चंडीगढ़ में होगा।विक्रमादित्य सिंह की शादी पंजाब की अमरीन कौर से तय हुई है।अमरीन कौर चंडीगढ़ के सेक्टर-2 निवासी सरदार जोतिंद्र सिंह सेखो और सरदारनी ओपिंद्र कौर की बेटी हैं।वह पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में साइकोलॉजी की असिस्टेंट प्रोफेसर हैं।

विक्रमादित्य की यह दूसरी शादी है।इससे पहले उनकी मैरिज सुदर्शना से 8 मार्च 2019 को हुई थी।सुदर्शना चूंडावत राजसमंद की आमेट रियासत से संबंध रखती हैं मनमुटाव के चलते दोनों का करीब दो महीने पहले तलाक हो गया है।इस तलाक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है।विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं और वर्तमान में सुक्खू सरकार में लोकनिर्माण मंत्री है वह छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *