
आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर,ह्यूमेन पीपल एनजीओ रामपुर,मिशन रैबीज़,नगर निगम शिमला और पशुपालन विभाग,हिमाचल प्रदेश के संयुक्त प्रयास से शिमला शहर में मेगा डॉग वैक्सीनेशन ड्राइव आयोजित की जा रही है।यह अभियान 15 अगस्त से 29 अगस्त 2025 तक चलेगा,जिसमें शिमला नगर निगम के सभी 34 वार्ड कवर किए जाएंगे और लगभग 4,000 आवारा कुत्तों को रैबीज़ का टीका लगाया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय संगठन मिशन रैबीज़,जो विश्वभर में रैबीज़ उन्मूलन के लिए कार्यरत है,पहली बार हिमाचल प्रदेश में यह अभियान संचालित कर रहा है।इस ऐतिहासिक मुहिम का शुभारंभ 15 अगस्त 2025 को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के कर-कमलों द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर महापौर और उप-महापौर,नगर निगम शिमला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।शुभारंभ समारोह के उपरांत,वैक्सीनेशन ड्राइव में प्रयुक्त होने वाले वाहनों को ग्रीन फ्लैग दिखाकर रवाना किया जाएगा।यह पहल न केवल रैबीज़ नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है,बल्कि यह पशु-कल्याण एवं मानवीय मूल्यों का भी प्रतीक है।अधिक जानकारी एवं सहयोग के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।
