
देश में नकली वोटों को लेकर छिड़े सियासी घमासान के बीच वायनाड से लोकसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को शिमला पहुंच गई हैं।प्रियंका गांधी दोपहर पौने एक बजे छराबड़ा पहुंची।वह अगले चार-पांच दिन यहां छुट्टियां बिताएंगी।प्रियंका गांधी दिल्ली से ही सड़क मार्ग से होते हुए शिमला के छराबड़ा पहुंची।प्रियंका का यह निजी दौरा बताया जा रहा है।इस दौरान वह किसी से भी मुलाकात नहीं करेंगी।उनका काफिला शिमला के लक्कड़ बाजार से लगभग 12.30 बजे छराबड़ा की तरफ निकला।बता दें कि प्रियंका गांधी ने शिमला से लगभग 13 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति निवासी रिट्रीट के साथ छराबड़ा में अपना घर बना रखा है।प्रियंका गांधी अकसर छुट्टियां मनाने के लिए यहां आती रहती हैं। सूत्रों के अनुसार शिमला दौरे के दौरान प्रियंका गांधी हनुमान मंदिर जाखू भी जा सकती हैं।प्रियंका के दौरे को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।छराबड़ा में प्रियंका वाड्रा के घर के आसपास जवान तैनात किए हैं ताकि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो।
