
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का प्रदेशवासियों के नाम संदेश आकाशवाणी शिमला से आज सायं 8.00 बजे प्रसारित किया जाएगा।एफएम शिमला,हमीरपुर व धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से भी मुख्यमंत्री का सन्देश प्रसारित किया जाएगा।

दूरदर्शन केंद्र,शिमला से मुख्यमंत्री का सन्देश 15 अगस्त,2025 को प्रातः 9.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
