राजधानी शिमला में शनिवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।सुबह से ही बहनों में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का उत्साह देखने को मिला।

इस पावन पर्व के मौके पर बाजारों में खास रौनक छाई रही।इस वर्ष सावन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर रक्षाबंधन मनाया गया,जिसकी शुरुआत बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर और राखी बांधकर की।

भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन दोहराया।इस मौके पर परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर खुशियां बांटी,राखी का पर्व सिर्फ धागे का बंधन नहीं,बल्कि भाई और बहन के बीच के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *