
संजीव ठाकुर):वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एस.बी.के. सिंह ने दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वे 1 अगस्त आज से इस पद पर औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।वर्तमान में होम गार्ड्स के महानिदेशक के रूप में कार्यरत सिंह को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है,1988 बैच के AGMUT कैडर के अधिकारी श्री सिंह ने संजय अरोड़ा का स्थान लिया है।दिल्ली पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में उन्होंने यह महत्वपूर्ण पद ग्रहण किया।उनकी नियुक्ति की घोषणा गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार द्वारा की गई थी।

श्री सिंह को उनके अनुभव और नेतृत्व कौशल के लिए जाना जाता है।उनकी नियुक्ति को दिल्ली पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है,और उम्मीद की जा रही है कि उनके नेतृत्व में दिल्ली पुलिस और अधिक प्रभावी ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेगी।
