राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा कि फाइव स्टार कल्चर और भ्रष्टाचार के कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी।उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कोई भविष्य नहीं है और न ही कांग्रेस में नेताओं का कोई भविष्य बचा है।हर्ष महाजन ने मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सोलन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश समृद्ध राष्ट्र बना है,जबकि दूसरी ओर सुक्खू सरकार ने हिमाचल को 50 साल पीछे धकेल दिया है।आज लोग पूछ रहे हैं कि यह सरकार कब जाएगी।प्रदेश को फिर से पटरी पर लाना भी बड़ी चुनौती बन गया है।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऐसे आई.ए.एस.अधिकारियों को लगाया है,जिन्हें कुछ पता ही नहीं है।यही नहीं उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हैं।सरकार सिर्फ अपना विकास करने में लगी है प्रदेश की जन समस्याओं से कोई लेना-देना इस सरकार को नहीं है।उन्होंने कहा कि आज के समय में हिमाचल विकास की पटरी से उतर चुका है।हर्ष महाजन ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है तब से देश सुरक्षित हाथों में आया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल रहे हैं।उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत है,अब तो 70 साल से ज्यादा की उम्र वालों को भी 5 लाख रुपए तक का फ्री इलाज मिलता है।इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष रतन पाल,पुरुषोत्तम गुलेरिया, डा.राजेश कश्यप,कुमारी शीला,तरसेम भारती शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता,ग्रामीण अध्यक्ष चंद्र कांत शर्मा व संजीव मोहन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *