Oplus_131072

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने टैक्सियों के किराए में पचास फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।यह फैसला आम आदमी के खिलाफ है,इसके बाद सरकार ने अब बसों के किराए में भी बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है।इसका प्रस्ताव हाल ही संपन्न हुई निदेशक मंडल की बैठक में आ चुका है।एचआरटीसी आम आदमी की सवारी है।आम आदमी ही एचआरटीसी में सफर करता है।जब से नई सरकार सत्ता में आई है तब से हर दिन एचआरटीसी अपने जनविरोधी फैसलों की वजह से चर्चा में है।आए दिन सरकार की तरफ़ से कोई न कोई ऐसा फैसला लिया जा रहा है जो हिमाचल प्रदेश के आम लोगों के लिए हितकर नहीं है।सरकार प्रदेश के लोगों को किराए के बोझ से दबाने का काम कर रही है।इसलिए सरकार को यह फैसला वापस लेना चाहिए।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अखबारों में छपी खबर के अनुसार ‘एचआरटीसी के निदेशक मंडल की बीते शनिवार शिमला में हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि बसों के न्यूनतम किराया पांच रुपये से दोगुना यानी 10 रुपये किया जाएगा।इसके अतिरिक्त प्रति किलोमीटर किराये में भी 15 प्रतिशत तक वृद्धि की मांग की जाएगी।यह प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही स्वीकृति के लिए सरकार को भेजा जाएगा,इसी तरह का प्रस्ताव एचआरटीसी की टैक्सी के लिए भी लिया गया था और आज सरकार ने इसे लागू कर दिया है।सरकार का यह निर्णय बहुत निराशाजनक है।सुक्खू सरकार सत्ता में आने के बाद से ही जनविरोधी निर्णय ले रही है।कभी कूकर का किराया वसूलती है तो कभी हीटर और दवाई के बैग का एचआरटीसी की फ्रेट पॉलिसी की पहले ही आलोचना हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *