पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार दिशाहीन होकर पूरी तरह अराजक और तानाशाह हो गई है।मुख्यमंत्री को एक समोसा न मिलने से पुलिस विभाग ने जमीन आसमान एक कर दिया है।पहले समोसा किसने खाया यह जांच करने में प्रदेश का समय संसाधन और ऊर्जा बर्बाद की गई।अब प्रदेश की सीआईडी समोसे कांड लीक किसने किया,मीडिया में रिपोर्ट किसने किया क्यों किया?उसके पीछे हाथ धोकर पड़ी है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है,पिछले 50 दिन में प्रदेश भर में 16 हत्याएं हो चुकी हैं,पिछले 1 महीने में नशे से पांच युवकों की मौत हो चुकी है,शिमला में नशे की ओवरडोज से एक युवक के मौत का मामला अखबारों की सुर्खियां बना है।खनन माफिया पुल,सड़क आदि को खोद कर ले जा रहे हैं।एसपी ऑफिस के दो सौ मीटर के दायरे में युद्ध स्तर पर अवैध खनन हो रहा है और लोगों के समूह द्वारा शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।प्रदेश में हर तरफ अराजकता व्याप्त है,माफिया पुलिस के काबू के बाहर है और सरकार के इकबाल को चुनौती दे रहा है लेकिन हमारे प्रदेश की खुफिया पुलिस समोसा और समोसे की जांच को लीक करने वालों को खोजने में व्यस्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *