जिला आपदा प्रबंधन के अंतर्गत विकास खंड टुटू की सभी 34 पंचायतों के पांच-पांच कुशल कामगारों को छ: दिवसीय भूकंप रोधी भवन निर्माण संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में 17 से 22 फरवरी तक नौ पंचायतों के 40 राज मिस्त्री,बड़ई तथा बार-बाइंडरों को खण्ड में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अविनाश घेजटा और अनिल भंडारी तथा तकनीकी सहायक राजेंद्र शर्मा,श्याम लाल और रणजीत ने प्रशिक्षण प्रदान किया,ब्लॉक कॉर्डिनेटर,बिमला शर्मा द्वारा संचालित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत खण्ड की शेष 25 पंचायतों के 120 कुशल कामगारों को ये प्रशिक्षण आगामी 24 फरवरी से तीन मार्च और 10 मार्च से 18 मार्च तक दो भागों में प्रदान किया जाएगा।ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रत्येक प्रशिक्षु को पांच सौ रुपए दैनिक भत्ता तथा आने जाने का किराया भी प्रदान किया जा रहा है,जबकि महिला मण्डल बनूटी द्वारा उनके खाने पीने की व्यवस्था भी की गई है।प्रशिक्षण की प्रथम कड़ी के समापन अवसर पर शनिवार को सहायक आयुक्त एवं खंड विकास अधिकारी,कार्तिकेय शर्मा (हि.प्र.से)ने प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र जारी किए,इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने बताया कि गत दो-तीन वर्षों से अप्रत्याशित प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए,सरकार ने जानमाल की सुरक्षा हेतु खतरा प्रतिरोधक क्षमता वाले भवन निर्माण हेतु भवन निर्माण से जुड़े ग्रामीण कामगारों को खतरा प्रतिरोधक निर्माण का प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया है,प्रशिक्षण के संचालन में एस.ई.बी.पी.ओ, रजनीश कौंडल और अधीक्षक उमा दत्त वर्मा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *