
शिमला ग्रामीण के टुटू विकास खण्ड के अंतर्गत पढ़ने वाली ग्राम पंचायत,टूटू-मजठाई और रामपुर क्योंथल को जोड़ने के लिए सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु लोक निर्माण,वन,राजस्व और बिजली विभाग के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया।निरीक्षण टीम के साथ ग्राम पंचायत टुटू-मजठाई के प्रधान,उत्तम सिंह कश्यप साथ रहे,उन्होंने बताया कि संबंधित सम्पर्क मार्ग के निर्माण से रामपुर क्योंथल से शिमला जाने के लिए आठ किलोमीटर की दूरी कम होगी,वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत टुटू-मजठाई के गांव भरयाल और मजठाई के लोगों के लिए अतिरिक्त यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी।

उत्तम कश्यप ने बताया कि इस प्रस्तावित सम्पर्क सड़क के निर्माण हेतु बजट बुक में टोकन राशि का प्रावधान पहले से ही पड़ा है परंतु एफ.सी.ए की क्लियरेंस के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करना शेष है,जिसके लिए शीघ्र प्रयास किए जाएंगे।
