मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के अन्तर्गत नादौन क्षेत्र के संजय पुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है,57 वर्षीय संजय पुरी का महाकुम्भ स्नान के दौरान देहांत हो गया।मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को शांति की प्रार्थना की है।उन्होंने शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना की है।संजय पुरी अपने परिवार के साथ महाकुम्भ स्नान पर गए थे,जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *