भाजपा संगठन पर्व की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन शिमला में किया गया।बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने की।इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का आहवान किया है कि ‘एक रहोगे, तो सेफ रहोगे’अर्थात हम सब लोगों को जातिगत विभाजन से ऊपर उठकर सबके विकास के लिए काम करना है।इसके विपरीत कांग्रेस पार्टी देश को जातियों में बांटकर देश को बर्बाद करना चाहती है।डा.बिंदल ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल हिमाचल प्रदेश की जनता के लिए काला अध्याय साबित हुआ है।वर्तमान कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता पर कहर बनकर टूटी है,फिर भी सरकार जश्न मना रही है।

बैठक में डा.बिंदल के साथ भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा,सहप्रभारी संजय टंडन,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, डा.सिकंदर कुमार,त्रिलोक कपूर,बिहारी लाल शर्मा,डा.राजीव भारद्वाज,संजीव कटवाल और राजीव सहजल के अलावा रणधीर शर्मा,विपिन सिंह परमार,पवन काजल,राकेश जमवाल,सुखराम चौधरी,त्रिलोक जमवाल,हंस राज,विनोद कुमार,17 जिला अध्यक्ष,68 मंडल अध्यक्ष,जिला प्रभारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *