नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता में वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार अपने दो वर्ष का कार्यकाल लडख़ड़ाते, गिरते हुए पूरा कर रही है।पूरा प्रदेश हैरान और परेशान है कि इस दो साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार ने प्रदेश को 20 साल पीछे धकेल दिया है।सुक्खू सरकार के दो वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी नहीं है।यह साफ दिखता है कि सरकार और संगठन में ताल मेल नहीं है।सबसे हैरानी की बात है कि सरकार दो साल का जश्न मनाने की बात कर रही है।सवाल यह है कि नाकामी का जश्न भी कैसे मनाया जा सकता है?आरोप लगाया कि यह पहली ऐसी सरकार है,जिसे कांग्रेस के आलाकमान ने पहले साल ही नकार दिया था।सुक्खू सरकार के पहले साल के जश्न में कांग्रेस की सर्वेसर्वा प्रियंका गांधी शिमला में थी और जश्न में शामिल नहीं हुई थी। अच्छी बात यह है कि उन्होंने सरकार की नाकामी को जश्न के लायक नहीं समझा था।कांग्रेस सरकार को दो साल की उपलब्धियां गिनने की आवश्यकता है।मुख्यमंत्री तो बिना सोचे समझे फैसले लेते हैं और उनको वापस भी ले लेते हैं।आरोप लगाया कि पूरे देश में हिमाचल प्रदेश हंसी का पात्र बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *