एआईसीसी मीडिया कॉर्डिनेटर अनिल गोयल ने शिमला पहुंचे कांग्रेस के ऑब्ज़र्वर से मुलाकात की।उन्होंने प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर अपने सुझाव दिए साथ ही संगठन को किस तरह से मजबूत किया जाए इसको लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव,सचिव इंचार्ज चेतन चौहान और विदित से गहन चर्चा की।अनिल गोयल ने कहा नई कार्यकारिणी में युवाओं को ज्यादा मौका देना होगा,ताकि संगठन नई सोच के साथ आगे बढ़े।इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं का तजुर्बा और मार्गदर्शन को नई कार्यकारिणी में अधिमान देना होगा,तभी प्रदेश में पार्टी व संगठन को मजबूत किया जा सकता है।

इस बीच मीडिया से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि चेतन चौहान और विदित चौधरी को पार्टी हाइकमान ने जो दायित्व सौंपा है वह उसे बखूभी निभाएंगे,उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने हिमाचल आकर यहां के नेताओं से अलग-अलग बातचीत करके सबकी राय जानी है और एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत को अपनाने पर बल दिया है,इसके अलावा अनिल गोयल ने शिमला पहुंचे ऑब्ज़र्वर को सम्मानित किया और उनसे संगठन में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अधिमान देने का आग्रह किया ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो और हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी पहले से अधिक मजबूत हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *