
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों से बीजेपी उत्साहित है,बीजेपी के कार्यकर्ता देश भर में जीत का जमकर जश्न मना रहे हैं,हिमाचल की राजधानी शिमला में भी जश्न मनाया गया,जीत की खुशी में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े,माहौल जय श्री राम और भारत माता के जयकारे से गूंज उठा,कार्यकर्ताओं ने लड्डू खिलाकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।बीजेपी के वरिष्ठ नेता गणेश दत्त ने महाराष्ट्र की जीत को ऐतिहासिक बताया,उन्होंने कहा कि देश को बीजेपी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है,महाराष्ट्र में बीजेपी की जीत ऐतिहासिक है,उत्तर प्रदेश उपचुनाव में भी बीजेपी ने फतह की है,नौ में से छह विधानसभा सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की,हालांकि झारखंड में बीजेपी को उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिला,लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली जीत ने देश भर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर दिया,रविवार को हिमाचल प्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े,एक दूसरे को मिठाई खिलाई और खूब नारेबाजी भी की।
