राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरु नानक जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों,विशेषकर सिक्ख समुदाय के लोगों को बधाई दी है।राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गुरु पर्व सिक्खों का पवित्र त्यौहार है,जिसे सिक्खों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि गुरू नानक ने लोगों को एकता,समरसता,सौहार्द और सेवाभाव का मार्ग दिखाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई संदेश में कहा कि गुरु नानक देव जी ने स्नेह,शांति तथा साम्प्रदायिक सद्भाव का सन्देश दिया है।उन्होंने कहा कि गुरू नानक जी ने विनम्रता और मानवता की सेवा करना सिखाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *