
जम्मू कश्मीर में होने वाले विधानसभा चुनाव में हिमाचल से कांग्रेस नेता प्रचार करने के लिए जाएंगे,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने चुनाव के लिए पदाधिकारियों की डयूटियां लगा दी है,इसमें विधायक मलेंद्र राजन के अलावा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व कांग्रेस प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल,डा.पुष्पेंद्र वर्मा,ज्योति खन्ना,अमित भरमौरी और अमित पठानिया का नाम शामिल हैं,अलग अलग विधानसभा हल्कों में इन्हें भेजा गया है,हरिकृष्ण हिमराल की बानी विस क्षेत्र में डयूटी लगाई है,जबकि डा.पुष्पेंद्र वर्मा को श्रीमाता वैष्णो देवी विस क्षेत्र,ज्योति खन्ना की जम्मू ईस्ट,अमित पठानिया की सुचेतगढ़,अमित भरमौरी जसरोटा और विधायक मलेंद्र राजन की डयूटी बिशनाह विस क्षेत्र में लगाई गई है,उन्होंने बताया कि हरियाणा में भी कई कांग्रेस नेताओं की चुनाव प्रचार के लिए डयूटियां लगेगी।
