शिमला के संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण के विरोध में हिंदूवादी संगठनों के उग्र प्रदर्शन के बाद सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।संजौली स्थित मस्जिद में अवैध निर्माण को लेकर चल रहे प्रदर्शन में पुलिस ड्रोन से निगाह रख रही है,पुलिस ने प्रदर्शन में निगाह रखने के लिए दो ड्रोन उड़ाए थे।प्रदर्शन के दौरान हिंसा भडक़ाने वाले लोगों की ड्रोन मैपिंग से पहचान की जाएगी।आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस ड्रोन की फुटेज खंगालेगी।प्रदर्शनकारियों ढली टनल पर बैरिकेड्स तोडकऱ संजौली बाजार पहुंच गए थे,संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में संजौली में दो जगह प्रदर्शन हुआ,एक प्रदर्शन मस्जिद क्षेत्र के पास,जहां ढली की ओर से आए प्रदर्शनकारियों को रोका गया है।दूसरा प्रदर्शन संजौली चौक पर,जहां छोटा शिमला,लक्कड़ बाजार की ओर से आए लोगों को रोका गया,दोनों जगह माहौल तनावपूर्ण बना रहा, प्रदर्शनकारियों की भीड़ काबू करने के लिए प्रशासन को और पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी।जुन्गा से पुलिस जवानों की ओर फोर्स बुलाई गई,प्रदर्शन के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ कई प्रदर्शनकारी भी घायल हुए,प्रदर्शनकारी संजौली चौक और संजौली बाजार के पास दो जगहों पर प्रदर्शन करते रहे। लाठी चार्ज के बाद पुलिस महनिदेशक अतुल वर्मा और आईजी जेपी सिंह के अलावा उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और एसपी संजीव गांधी,एएसपी नवदीप सिंह,एएसपी रत्न नेगी सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद रहे।इसके अलावा स्टेट सीआईडी के जवान और अधिकारी सिविल ड्रेस में तैनात रहे।संजौली चौक से शाम चार बजे के बाद प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हटा दिया,संजौली में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है,इसके अलावा आने-जाने वालों पर भी पुलिस निगाह रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *