
विधान सभा सत्र के दौरान सदन में,प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर नियम 130 के तहत चर्चा का जवाब देते हुए जब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्तीय कुप्रबंधन के लिए पूर्व भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया,तो विपक्षी दल भाजपा के विधायकों ने सदन में इसका विरोध किया।मुख्यमंत्री के जवाब के बीच हस्तक्षेप करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए झूठ बोला है।जिन्होंने 300 यूनिट फ्री देने का वादा किया,वे अब 125 यूनिट बंद कर रहे हैं।महिलाओं को 1500 देने के नाम पर किस-किस ने क्या बोला था,सब के वीडियो रिकॉर्ड हैं।उन्होंने कहा कि आज कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं दी जा रही।यदि कोई नैतिकता बची है,तो इसी सदन में उन्हें माफी मांगनी चाहिए।जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री झूठ बोलकर पूर्व सरकार पर सारा दोष मढ़ रहे हैं। यह कहते ही विपक्षी दल भाजपा के विधायक सदन से बहिष्कार कर गए और नारेबाजी करते हुए बाहर आ गए।
