
हिमाचल प्रदेश में 16 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा पूरा करेगी और इसके साथ ही पूरे देश और दुनिया में एक बार फिर से सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी होने का गौरव हासिल किया जाएगा।यह बात कुल्लू जिला के बबेली में सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित भाजपा पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कही।उन्होंने कहा कि प्रदेश में 7990 बूथ हैं और इन बूथों में सदस्यता अभियान जोरों पर चलाया जा रहा है।प्रदेश भाजपा ने 16 लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है,जिसे पूरा किया जाएगा।जिला भाजपा अध्यक्ष अरविंद चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि दो सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदस्यता ग्रहण करके इस सदस्यता अभियान की शुरूआत की है।इस बार यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जा रही है।उन्होंने बैठक में सदस्यता अभियान के बारे में चारों मंडलों के अध्यक्ष से विस्तृत जानकारी ली।जयराम ठाकुर ने सभी पदाधिकारियों से जिला में सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया,ताकि समय रहते सदस्यता अभियान का लक्ष्य हासिल किया जाए।पूर्व मुख्यमंत्री ने जिला के सभी बूथों पर इस अभियान में तीव्रता लाने का संदेश दिया।
