हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की चंबा डिपो की एक बस पंजाब के पठानकोट में हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई जबकि 12 अन्य घायल हुए हैं।मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी खर्जिजां जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। हादसा पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे पर हुआ।दुर्घटना के कारणों का फ़िलहाल अभी तक पता नहीं चल पाया है।वहीं पठानकोट पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस चंबा से अमृतसर जा रही थी।बस में कुल 41 लोग सवार थे।हादसा बुंगल बधानी गांव के समीप मामून कैंट क्षेत्र में पेश आया।बताया जा रहा है कि बस सड़क पर अचानक पलट गई,जिससे बस के आगे के शीशे टूट गए और यात्री घायल हो गए।घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।इनमें अधिकतर लोग चंबा के हैं।वहीं तीन घायल बिहार और दो अमृतसर के हैं।घायलों को गाड़ियों के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।घायलों में चंबा निवासी संजय,रनवीर,उर्मिला,आशा,पीयूष,जितेंद्र कुमार,संजना कुमारी,अमृतसर से रोहित और अभय,बिहार से सुशील साहनी,नगीना देवी और ललीता देवी शामिल हैं।अधिकारियों के अनुसार,अभी तक हादसे के सही कारणों का पता नहीं चल सका है।वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *