कहा सदन के अंदर और बाहर आर्थिकी बदहाली का ड्रामा कर रहे सीएम सुक्खू।

आर्थिकी बदहाली का रोना रोने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी व पूर्व मीडिया को-ऑर्डिनेटर (पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल सरकार) एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधान सभा में और हिमाचल की जनता को गुमराह करने से बाज़ आएं।उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा अपने मित्र कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का प्रतिमाह वेतन 30 हजार रुपये बढ़ाकर 1.30 लाख कर देने से स्पष्ट हो गया है कि पिछले 18 महीनों से सुक्खू सरकार आर्थिक संकट को लेकर ड्रामेंबाजी करती आ रही है।उन्होंने कहा कि सुक्खू ने अपने मित्र के वेतन में एक लाख रुपये की बढ़ोतरी कर उन कर्मचारियों के मुहं पर तमाचा मारा है जो कर्मचारियों ने पहले ही पेंडिंग डीए और एरियर को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।कहा कि खज़ाना खाली होने की बात करने वाले मुख्यमंत्री का दोहरा चरित्र जनता के सामने आ चुका है।उन्होंने कहा यह विडंबना है कि दो दिन पहले सुक्खू सदन में आर्थिक संकट का रोना रोते हैं और फिर अचानक से ये नोटिफिकेशन आ जाती है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू मित्रों को खुश करने में लगे हुए हैं।अफसरों व मंत्रियों की ऐश में कोई कमी नहीं है,जबकि इसके विपरीत कर्मचारियों को उनके हक के लिए तरसाया जा रहा है।यदि अपने मित्र की एक लाख रुपए वेतन की बढ़ोतरी वाली नोटिफिकेशन सही है तो फिर सुक्खू आर्थिक संकट का रोना क्यों रो रहे हैं?क्यों मुख्यमंत्री कर्मचारियों व जनता को उनका हक नही दे पा रहे हैं?एडवोकेट विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार ने अपने मित्र के वेतन में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो हमें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ेगा और सुक्खू सरकार के खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *