
पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं चुराह के विधायक हंसराज पर एक युवती ने अश्लील चैट का आरोप लगाया है।इसकी शिकायत महिला पुलिस थाना चम्बा में दर्ज करवाई है। पीड़िता भाजपा बूथ अध्यक्ष की बेटी बताई गई है।पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।पीड़िता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि विधायक ने व्हाटसएप्प के माध्यम अश्लील चैट की।इस दौरान न्यूड फोटो भेजने को कहा,आरोप लगाया कि जब भी विधायक को किसी काम के लिए कहा तो उनका एक ही जवाब रहता था कि मिलना पड़ेगा और जो मैं कहूंगा करना पडे़गा।इसके बाद ही काम होगा।पीड़िता का कहना है कि यह नेता एक ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं और दूसरी ओर बेटी को ही प्रताड़ित करते हैं।उन्होंने कहा कि इस मामले को उजागर करने के बाद उसे जान का खतरा है। उसके परिवार या उसके साथ कोई घटना पेश आती है तो इसके लिए यह लोग जिम्मेदार होंगे।पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि चैट डिलीट करने के लिए यह लोग कुछ भी कर सकते हैं।पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।इसकी पुष्टि एसपी अभिषेक यादव ने की है।उन्होंने कहा कि युवती की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है।मामले को लेकर नियमानुसार आगामी जांच चल रही है।
