
Himachal में बादल फटने की घटना के सात दिन बाद शिमला के सुन्नी में दो शव बरामद हुए हैं।अब तक तीनों जिलों में 21 शव बरामद किए जा चुके हैं।बुधवार को शिमला में मिले दोनों शव महिलाओं के हैं और दोनों की पहचान रितिका और रचना के रूप में हुई है।यह दोनों शव सुन्नी डैम से बरामद किए गए हैं।शिमला में अब तक बरामद शवों की संख्या 11 हो गई है।हालांकि इनमें से अब तक चार की ही पहचान हो सकी है।अन्य बरामद शवों को पहचान के लिए आईजीएमसी शिमला में रखा गया है,जबकि परिजनों के डीएनए सैंपल लैब में भेजे गए हैं।इसके अलावा शिमला में ही बरामद दो शवों का बुधवार को अंतिम संस्कार किया गया।रेस्क्यू अभियान में मिले शवों को शिनाख्त के बाद परिजनों को सौंप दिया था।इनकी पहचान रचना उम्र 23 वर्ष गांव सूगा नजदीक सरपारा और दूसरे शव की पहना प्रीतिका पुत्री राजकुमार पांडे झारखंड निवासी के तौर पर हुई थी।उधर मंडी में अब भी एक और कुल्लू में दस लोग लापता हैं।समेज त्रासदी को लेकर चल रहे सर्च अभियान में अभी तक दस शवों को बरामद किया जा चुका है।सभी शवों का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।सर्च आपरेशन के दौरान बरामद शवों को पोस्टमार्टम करवाने के बाद आईजीएमसी शिमला के शव गृह में रखा जा रहा है।जिन शवों की पहचान नहीं हो पा रही है उनके डीएनए मैच किए जा रहें।
