शिमला जिला के अंतर्गत आते उपमंडल रामपुर के समेज में हुई त्रासदी के बाद से चल रहा सर्च ऑप्रेशन छठे दिन भी जारी रहा।सर्च ऑप्रेशन के दौरान मंगलवार सुबह सुन्नी डैम के करीब डोगरी में एक शव बरामद हुआ है।यह शव पुरुष का है।इसकी जानकारी एडीसी अभिषेक वर्मा ने दी।उन्होंने कहा कि पुरुष का शव सही हालत में है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी भेज दिया गया है।कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है।अभिषेक वर्मा ने कहा सर्च ऑप्रेशन तीव्र गति से चला हुआ है,जिसमें डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। गौर रहे कि 31 जुलाई की रात समेज में आई त्रासदी के दौरान 33 लोग लापता हो गए थे। सर्च ऑप्रेशन के दौरान अभी तक छः शव बरामद किए जा चुके हैं,जिनमें से दो शवों की पहचान डीएनए के माध्यम से कर ली गई है,जबकि अन्य शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *