शिमला के खलीनी वार्ड में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुना।इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल,प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा,किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा,पूर्व पार्षद पूर्ण चंद,सुशील चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन वार्ड संयोजक प्रवीण ठाकुर के घर पर किया गया था।जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश के लिए यह गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भुट्टिको संस्थान का उल्लेख किया।इससे देश की जनता को हस्तशिल्प कला और संस्कृति के प्रति प्रेरणा मिलेगी।वर्ष 1944 में मात्र 12 लोगों और 23 रुपये की पूंजी के साथ पंजीकृत कुल्लू जिले की भुट्टिको सोसायटी आज निरंतर बुलंदियों को छू रही है।हथकरघा के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने वाली इस सोसायटी में करीब एक हजार बुनकरों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है।वर्तमान में सोसायटी का करोड़ों रुपये का कारोबार है और इसके उत्पाद विश्वभर में प्रसिद्ध हैं।जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने तिरंगे के साथ सैल्फी लेने की अपील भी की है,जिसमें सभी प्रदेश और देशवासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।’हर घर तिरंगा अभियान’ तिरंगे की शान में एक अनोखा उत्सव बन चुका है,15 अगस्त का दिन अब दूर नहीं है और इसके साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ जुड़ गया है।पिछले कुछ वर्षों से इस अभियान के लिए पूरे देश और हिमाचल प्रदेश में जोश बना हुआ है।गरीब हो या अमीर,छोटा घर हो या बड़ा,हर कोई तिरंगा लहराकर गर्व का अनुभव करता है और तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर डालने का उत्साह दिखाता है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह कार्यक्रम पूरे देश को जोड़ने की अद्भुत पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *