
Shimla के ढली टनल के पास एक ट्रक की चपेट में आने से यूपी के एक कामगार की मौत हो गई है।सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाया।ढली थाना के तहत बुधवार सुबह टनल के समीप एक ट्रक ने सड़क पर चल रहे मजदूर को कुचल दिया,जिससे उसकी मौत हो गई।मजदूर को ट्रक से कुचलता देख लोगों ने जोर से आवाज भी लगाई लेकिन मजदूर ट्रक की चपेट में आ गया था।मौके पर मौजूद लोगों ने जब पास जाकर देखा तो मजदूर की मौत हो चुकी थी।मृतक की पहचान ओहदेश साहनी (48) पुत्र हरिहर निवासी गांव डूमरी चिरकूटोला,तहसील भटाहड़ थाना झूगियां जिला गोरखपुर यूपी के रूप में हुई है। वह ढली में चार माह पहले ही आया था और लेबर का काम करता था।मृतक विवाहित था और इसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मृतक के भाई सुरेश कुमार की ओर से मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
