BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को बिलासपुर में आयोजित भाजपा के पन्ना प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित करते कार्यकर्ताओं में जोश भरा।उन्होंने कहा कि विचारों पर चलने वाली व समझौता न करने वाली देश की एकमात्र पार्टी भाजपा है।जनसंघ से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनने में भाजपा ने लंबा सफर तय किया है व कार्यकर्ताओं की कई पीढ़ियां इस काम में खप गई हैं।

आज पूरे भारत में भाजपा के 8 लाख 60 हजार बूथ अध्यक्ष,303 लोकसभा सांसद,97 राज्यसभा सांसद, देश में 1500 के करीब विधायक और करीब 180 मेयर हैं।जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर चलते हैं लेकिन उसे पढ़ते कभी नहीं हैं।राहुल गांधी केवल षडयंत्र कर दलित,पिछड़े एवं आदिवासी समाज का हक व उनका आरक्षण छीनना चाहते हैं।भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाने वालों के साथ राहुल गांधी खड़े होते हैं।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि अब कांग्रेस विचार शून्य पार्टी बनकर रह गई है।कांग्रेस पार्टी राम विरोधी,सनातन विरोधी और राष्ट्र विरोधी ताकतों के साथ हाथ मिलाने वाली पार्टी है।

आरोप लगाया कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली यूपीए की केंद्र सरकार ने भगवान राम को काल्पनिक बताने का हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *