कांग्रेस ने धर्मशाला सीट से पार्टी प्रत्याशी को लेकर चल रहीं सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए संगठन से जुड़े नेता देवेंद्र सिंह जग्गी को प्रत्याशी बनाया है।जग्गी मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबियों में शुमार हैं और धर्मशाला नगर निगम के पूर्व मेयर रहे हैं।कांग्रेस धर्मशाला सीट पर जिताऊ उम्मीदवार की तलाश कर रही थी,इस कारण टिकट पर पेंच फंसा हुआ था।इसके लिए दो तीन बार अलग-अलग एजैंसियों से सर्वे करवाए गए थे।धर्मशाला से देवेंद्र जग्गी और राकेश चौधरी के साथ ही हरभजन चौधरी और विजय इंद्र कर्ण का नाम भी टिकट के दावेदारों की रेस में शामिल था।जग्गी को चुनाव मैदान में उतारने से इस सीट पर भी मुकाबला रोचक हो गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *