प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार का गणित बिगाड़ने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जिम्मेदार हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कभी विधायकों को काला नाग,कभी 15 करोड़ रुपए में बिकने और कभी कूटने की बात कहते हैं।उन्होंने कहा कि सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बयानबाजी करना मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता।बलबीर वर्मा शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय सत्ता-संगठन में तालमेल नहीं है,जिससेे सरकार से अपने ही लोग संतुष्ट नहीं हैं।यही कारण है कि आज विधानसभा में सत्तारुढ़ कांग्रेस को समर्थन करने वाले विधायकों की संख्या 43 से घटकर 34 रह गई है तथा भाजपा का संख्या बल 25 से बढ़कर 34 पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं होनी चाहिए।इसके बावजूद यदि कांग्रेस इस तरह की बयानबाजी करती रहेगी तो भाजपा चुप नहीं रहेगी।उन्होंने कहा कि आज विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका बज रहा है तथा आने वाले समय में उनके नेतृत्व में फिर सरकार बनेगी।भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा,कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद,सह मीडिया प्रभारी सुदीप महाजन और रमा ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *