Himachal Pradesh की डाॅ.सीमा शर्मा का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पुरस्कार-2024 के लिए चयन हुआ है आईआईटी दिल्ली में अर्थशास्त्र की प्रोफैसर डाॅ.सीमा शर्मा को इस पुरस्कार के लिए इंडियन काऊंसिल फॉर यूएन रिलेशनस,नई दिल्ली द्वारा चयनित किया गया है।उन्हें अनुसंधान व विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर की मूल निवासी हैं।इससे पहले उन्हें आईआईटी दिल्ली में शिक्षण और अनुसंधान में अपने योगदान के लिए उत्कृष्ट युवा संकाय फैलोशिप पुरस्कार और शिक्षण उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं।शिक्षा के क्षेत्र के अलावा डाॅ.शर्मा की विशेषज्ञता उद्यमिता प्रशिक्षण और कॉर्पोरेट परामर्श तक फैली हुई है,जो सतत् विकास रणनीतियों पर केंद्रित है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डाॅ.सीमा को इसके लिए बधाई दी है।मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धियों पर गर्व जाहिर करते हुए अनुसंधान एवं विकास में उनके उत्कृष्ट योगदान की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *