BJP के प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार अब डैमेज कंट्रोल में लगी है्,साथ ही विरोधी गुट के नेताओं को भी मनाने का प्रयास कर रही है।शिमला से जारी बयान में उन्होंने कहा कि संभावना है कि आने वाले समय मे डैमेज कंट्रोल के लिए सरकार अभी जल्द ही और ताजपोशियां कर सकती है।इसमें निगमों व बोर्डों में अध्यक्षों व उपाध्यक्षों पर पार्टी नेताओं की ताजपोशी की जा सकती है।इसको लेकर सूची तैयार की जा रही है।इसमें कांगड़ा, हमीरपुर और मंडी तीनों ही संसदीय क्षेत्रों के नेताओं को तरजीह देने की तैयारी है।इसके अलावा सरकार गुटबाजी को कम करने के लिए रेवड़ियों की तरह कैबिनेट रैंक बांट रही है।हाल ही में विरोधी खेमे के दो विधायकों को कैबिनेट रैंक दिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने स्वयं स्वीकार किया है कि कांग्रेस में गुटबाजी है।उनका यह बयान कि 80 फीसदी विधायक उनके साथ हैं तथा अन्य 20 फीसदी में से कुछ लोग छोटी बातों को लेकर हमसे नाराज हैं,स्पष्ट करता है कि पार्टी में सब ठीक नहीं चल रहा है तथा सरकार व पार्टी में गुटबाजी है।संदीपनी भारद्वाज ने सरकार से सवाल किया कि कांग्रेस के दो विधायकों नंद लाल और मोहन लाल ब्राक्टा को अतिरिक्त सिक्योरिटी देने की नौबत क्यों आई।क्या सरकार का अंदेशा है कि वे भी बगावत पर उतर सकते हैं।इसको लेकर सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विरोध में वोट करने वालों को काला नाग बोलना अशोभनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *