
Shimla नगर निगम के पूर्व पार्षद दीवकर शर्मा को सरकार ने प्रदेश उच्च न्यायालय में में एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर नियुक्ति दी है।मज्याठ वार्ड से पार्षद रहे दिवाकर देव शर्मा वर्ष 2017 से 2022 तक नगर निगम के पार्षद रहे हैं।हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में उनका बतौर अधिवक्ता काफी अनुभव रहा है।राजनीति के साथ साथ उनकी समाजिक कार्यों में भी भागीदारी रही है,बतौर पार्षद उन्होंने अपने वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया,प्रदेश में चाहे किसी भी पार्टी की सरकार रही हो उन्होंने अपने वार्ड की समास्याओं के समाधान के लिए सरकार और प्रशासन से बेखौफ होकर लड़ाई लडी,बिना पक्षपात वार्ड के हर क्षेत्र का एक समान विकास किया,इतना ही नहीं निजी तौर पर भी हर वयक्ति के सुख दुःख में रात दिन खड़े रहने वाले दीवाकर शर्मा की इस नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल और वार्ड के लोगों ने इसके लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया है।
