
प्रदेश सरकार ने विधायक भवानी सिंह पठानिया को राज्य योजना बोर्ड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।साथ ही उन्हें कैबिनेट रैंक भी दिया गया है।इससे संबंधित अधिसूचना सरकार की ओर से योजना विभाग ने जारी कर दी है।भवानी सिंह पठानिया को भी होलीलॉज का करीबी माना जाता है। ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच लगातार होलीलॉज की करीबियों की तैनाती की जा रही है।गत दिन रामपुर के विधायक नंद लाल को सातवें हिमाचल प्रदेश वित्त निगम का अध्यक्ष बनाया गया था।
