
Una:जिला मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकताओं ने बागी विधायकों के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए।इस दौरान उन्होंने कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविन्द्र भुट्टो और गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध रैली निकाली और रोटरी चौक पर उनका पुतला फूंका।इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र सहोड़ ने कहा कि इन सभी 6 पूर्व विधायकों द्वारा पार्टी से गद्दारी की गई है और विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई कार्यवाही बिल्कुल सही है। पार्टी से धोखा करने वालों को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं।इस मौके पर शिव कुमार,शिव सैनी,रवि बस्सी,रोहित सहोड़,मार्शल,तनु शर्मा,गुरजीत मान,चांद ठाकुर,विक्की सैनी,सीमा शर्मा,सुख सैनी,संजीव कंवर, वरुण पुरी,मुकेश चौधरी,लाड़ी सैनी,राघव पुरी,अंकुश शर्मा,विवेक मिंका,प्रदीप रत्न भारद्वाज,कुमार गौरव,विजय राजपूत,रविन्द्र रामपुर व मयंक खन्ना मौजूद रहे।
