Himachal में राजनीतिक उथल पुथल के बीच सुक्खू सरकार में ताजपोशी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद लाल से हुई है।इसके तहत सरकार ने उन्हें कैबिनेट रैंक के साथ ही 7वें राज्य वित्त आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले कुछ अन्य नेताओं की ताजपोशी भी सरकार में हो सकती है।बीते दिनों सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा और प्रदेश सरकार को इस संदर्भ में संस्तुति प्रदान करने के दृष्टिगत 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन का निर्णय लिया था।इसी कड़ी में शुक्रवार को विधायक नंद लाल को इसका चेयरमैन लगाया गया है।नंद लाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं और चौथी बार जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं तथा पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार में सीपीएस भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *