Himachal Pradesh भाजपा अध्यक्ष डाॅ.राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में देवी-देवताओं के सम्मान को ठेस पहुंची है।उन्होंने कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में देव परम्पराओं के निर्वहन की परम्परा पुरानी है लेकिन इस बार देवताओं के आगमन पर उनको सरकार की तरफ से उचित सम्मान नहीं मिला,ऐसे में जिस तरह से देवताओं के स्थान पर आग लगी,वह कोई शुभ संकेत नहीं है।बिंदल ने यहां जारी बयान में कहा कि कुल्लू दशहरा अंतर्राष्ट्रीय उत्सव है,जिसका प्रभाव पूरे देश व प्रदेश पर पड़ता है।आयोजन में बेहतर प्रबंधन नहीं होना यह दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार में केवल नाम का व्यवस्था परिवर्तन हुआ है।इससे दशहरा महोत्सव की दिव्यता,भव्यता और पवित्रता को ठेस पहुंची है।उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा की व्यवस्थाओं पर लगातार प्रश्नचिन्ह लगते रहे हैं। देवी-देवताओं के लिए दिए टैंट के मानकों पर भी सवाल उठे हैं कि कैसे उनमें आग लग गई।उन्होंने कहा कि यह सब व्यवस्था परिवर्तन की तरफ इशारा करता है,जिससे स्थानीय मेले,कार्यक्रमों एवं उत्सवों का आयोजन प्राचीन परम्परा एवं मर्यादा के अनुसार नहीं हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *