
CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विख्यात कृषि विज्ञानी एवं भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ.एम.एस. स्वामीनाथन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उनका 98 वर्ष की आयु में वीरवार को चेन्नई स्थित आवास में निधन हो गया।अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में हरित क्रांति के प्रणेता रहे डॉ.स्वामीनाथन का कृषि क्षेत्र के विकास में योगदान अविस्मरणीय है।देश के सर्वांगीण विकास के लिए भी वह अपना सतत् योगदान प्रदान करते रहे।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
