Congress सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सोमवार को शिमला में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई।भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान में लगाए गए बैरिकेड तोड़ने का भी प्रयास किया और पुलिस पर झंडे,डंडे और पानी की बोतलें फेंकीं।प्रदर्शनकारी जब बैरिकेड नहीं तोड़ पाए तो कुछ देर के लिए चौड़ा मैदान में धरने पर बैठ गए। विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन चौड़ा मैदान में भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया।राज्यभर से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शिमला पहुंचे।प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।विधानसभा घेराव के लिए पुलिस से संघर्ष भी हुआ।हालांकि भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स से आगे नहीं जा पाए।वहीं,पुलिस कर्मियों पर खाली बोतलें फैंकी गईं।इससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई और इस दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हल्की झड़प व धक्का-मुक्की भी हुई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने कहा कांग्रेस पार्टी ने कहा था कि पहली ही कैबिनेट में प्रदेश में 1 लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी,लेकिन आज कई कैबिनेट की बैठकें हो गईं और युवा आज भी बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस सरकार ने युवाओं के साथ ठगी की और रोजगार के नाम पर उनका शोषण भी किया।कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि जैसे ही वे सत्ता में आएंगे तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को हर महीने 1,500 रुपए की राशि जारी की जाएगी।उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री लाहौल-स्पीति की स्पीति घाटी दौरे पर गए थे तो उस दौरान उन्होंने स्पीति घाटी की हर महिला को 1,500 रुपए देने की बात कही थी और उनके सभी विधायकों व मंत्रियों ने प्रदेश में यह शोर मचा दिया कि हमने अपनी गारंटी पूरी कर दी, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश के अन्य इलाकों में किसी भी महिला को यह राशि अभी तक नहीं मिल पाई है और कांग्रेस सरकार पर हर महिला का साढ़े 13,000 रुपए का कर्ज भी चढ़ गया है।अब प्रदेश की महिलाएं भी कांग्रेस सरकार से मांग कर रही हैं कि साडा हक इथे रख यह गारंटी उनकी कब पूरी होगी।अब कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा भाजपा पर फोड़ रही है।इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने वर्तमान कांग्रेस सरकार पर चौतरफा हमला बोला।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *