
Shimla के राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान में स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें कॉलेज प्राचार्य डाॅ.अनुपमा गर्ग ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।इस कार्यक्रम में नए छात्र-छात्राओं के लिए हुए रैंप वॉक मॉडलिंग में ईशिता मिस और आयुष मिस्टर फ्रेशर चुने गए।प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया आयोजन में फाइन आर्ट कॉलेज चौड़ा मैदान की प्राचार्य डॉ.मीना शर्मा,डॉ.गोपाल कृष्ण संघईक प्राचार्य एवं ओएसडी निदेशालय उच्च शिक्षा अतिथि के रूप में मौजूद रहे।डॉ.अनुप्रिया शर्मा ने अतिथियों का सम्मान किया।अक्षिता,पूर्णिमा और उर्वशी के भक्तिमय नृत्य से कार्यक्रम की सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ.राकेश शर्मा ने सभी अतिथियों और नए छात्र-छात्राओं का स्वागत किया। इस आयोजन में कॉलेज के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के स्वागत के लिए वरिष्ठ कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।छात्रों ने भांगड़ा,गिद्दा,और नाटी डाली।पूर्णिमा और अक्षिता ने शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुति दी।अभिषेक,स्वर्णिमा,अनन्या और हिमानी के बॉलीवुड मैशअप ने सभी दर्शकों को थिरकने पर विवश किया।

कुसुम और अंकित रहे प्रथम रनर अप
रैंपवॉक का निर्देशन डॉ.पूनम किमटा चौहान ने किया।इसमें मॉडलिंग प्रतियोगिता में ईशिता शर्मा को मिस फ्रेशर और आयुष शर्मा को मिस्टर फ्रेशर चुना गया।कुसुम और अंकित प्रथम रनर अप रहे।निक्षि तथा वरुण परिहार द्वितीय रनर अप रहे।अंशिता मिस फोटोजेनिक और आयुष मिस्टर फोटोजेनिक बने।शालिनी को मिस कांजेअलिटी और अश्वेत को मिस्टर कांजेअलिटी चुना गया।कॉलेज प्राचार्य डॉ.अनुपमा गर्ग ने विजेताओं को ताज और सेशे पहनाकर सम्मानित किया।आयोजन में डॉ.प्रियंका बिंटा,डॉ. मृणालिनी कश्यप,मिसेज शिल्पा चौहान,डॉ. शीतल,मानव चौधरी,डॉ. दिव्या चौहान और मिस सुष्मिता नेगी ने इसमें सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.कविता कुमरा ने किया।मंच संचालन मिस कुमकुम और मिस्टर दिव्यांशु ने किया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आयोजन की तैयारी में डॉ.राजलक्ष्मी नेगी के संयोजन में डॉ.कविता कुमरा,डॉ.हेमंत शर्मा,डॉ.कामिनी शर्मा,डॉ.दिव्या शर्मा तथा डॉ.नेहा कटोच ने अहम भूमिका अदा की।मंच सज्जा का कार्य डॉ.शिल्पा,डॉ.दिव्या चौहान,डॉ. निधि और मिस पारुल ने किया।निर्णायक मंडल में भूमिका डॉ.अजित ठाकुर,डॉ.दिनेश कुंवर और डॉ.शालिनी चौहान ने निभाई। एससीए सदस्य मिस सुलक्षणा ठाकुर ने सभी का आभार जताया।इस मौके पर उपप्राचार्य डॉ.शिखा जोशी,डॉ.एलएस वर्मा,डॉ.अजित ठाकुर और डॉ.दिनेश कुंवर ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां का खूब आनंद लिया।
