The news click

दंपति के बीच कहासुनी क्या हुई कि पत्नी ने आवेश में आकर पति को बांध कर उसकी आंखों में मिर्च डालकर उसे आग के हवाले कर दिया और स्वयं बाहर निकलकर दरवाजा बंद कर डाला।दंपति नेपाली मूल का बताया जा रहा है,जो शिमला के शरकला में किराए के मकान में रहता है।बताया जा रहा है कि शनिवार रात के समय दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आग से घिरे व्यक्ति की चीख-पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दरवाजा खोला और पीड़ित व्यक्ति को बाहर निकाल कर आईजीएमसी पहुंचाया।जहां डाॅक्टरों ने पीड़ित को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रैफर किया है।छोटा शिमला पुलिस थाने में दर्ज रिपोर्ट में पीड़ित नेपाली मूल के व्यक्ति आकाश ने बताया कि शनिवार देर रात को उसकी पत्नी रीना से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।उसने पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसकी आंखों में मिर्च डालकर चारपाई से बांधकर उसे आग लगा दी,जिससे वह झुलस गया।पुलिस टीम सहित एफएसएल की टीम ने भी मौके का मुआयना करते हुए यहां साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवा लिया है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नेगी ने कहा कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 342 व 307 के तहत मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *