The news click

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में भाग लेने के लिए शनिवार को हैदराबाद पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के नेताओं से बात की।उन्होंने हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुई तबाही के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के संदर्भ में जानकारी भी दी।इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके आपदा में उदार वित्तीय मदद की गुहार लगाई है और बरसात के कारण हुई भारी क्षति को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।

The news click

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *