BJP महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी और अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर डाॅ.सीमा ठाकुर,शीतल व्यास,मीनाक्षी राणा,कांता ठाकुर और अनीता वर्मा की तैनाती की गई है जबकि महामंत्री पद का दायित्व मांचली ठाकुर व अंजना शर्मा संभालेंगी।प्रदेश सचिव पद पर मनीषा सूद,रजनी ठाकुर,सीमा चंदेल,प्रतिभा कंवर,शीतल भारद्वाज और वर्षा ठाकुर की नियुक्ति की गई है।इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर अंजना ठाकुर,सह कोषाध्यक्ष पद पर नीतू,कार्यालय सचिव आशा शर्मा और सह कार्यालय सचिव शशिकमल लता होंगी।प्रदेश प्रवक्ता संजू शर्मा,शशि मल्होत्रा, अनीता गर्ग और अनीता चौधरी होंगी।मीडिया प्रभारी प्रेम चौहान,सह मीडिया प्रभारी रूपा शारदा और अनीता गथानिया,आईटी संयोजक सुनीता कटोच,आईटी सह संयोजक मनीषा चौहान,शालिनी,आईटी संयोजक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र पूजा ठाकुर,आईटी संयोजक मंडी संसदीय क्षेत्र कुसुम कुमारी,दीपक और दीपिका राठौर,आईटी संयोजक हमीरपुर संसदीय क्षेत्र रितिका भारद्वाज व पूनम कुमारी तथा सोशल मीडिया संयोजक प्रतिभा बाली होंगी।जिलाध्यक्षों के पद पर चम्बा से जयंती दुग्गल,कांगड़ा से रंजू रस्तोगी,नूरपुर से सृष्टा देवी,देहरा से सरिता धीमान,पालमपुर से रागिनी रकवाल,लाहौल-स्पीति से मनी देवी,कुल्लू से कमलेश शर्मा,सुंदरनगर से नीलम परमार,हमीरपुर से अर्चना चौहान, ऊना से अनु ठाकुर,बिलासपुर से शैलजा शर्मा,सिरमौर से सीमा कन्याल,सोलन से इंदु ठाकुर,महासू से आशा रिठवान, शिमला से विनती शर्मा और मंडी से सीमा शर्मा को तैनाती दी गई है।

“भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की ये होगी टीम”
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा में रीता धीमान,गौरव कश्यप,राज कुमार,अंजना भारती और प्रदीप सहोत्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है,जबकि कृष्ण लाल चंदेल और चेतराम को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।इसके अलावा राम कृष्ण,चंद्रसेन,केवल कुमार,लेखराज,महेंद्र पाल और सूरम सिंह को प्रदेश सचिव,दुनी चंद कश्यप को कोषाध्यक्ष, राजेश घई कार्यालय सचिव और जगजीत बग्गा मुख्य प्रवक्ता होंगे।मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पीएन चटवाल, संदीप मंगल,पैने राम व सुंदर सिंह होंगे।मीडिया प्रभारी का दायित्व राजीव कुमार भल्ला,सह मीडिया प्रभारी नरेश रावत, अश्विनी गिल व संजीव कुमार डोगरा को सौंपा गया है।इसके अलावा राकेश अत्री सोशल मीडिया संयोजक होंगे।मोर्चा के जिलाध्यक्षों के तौर पर चम्बा से धीरेंद्र आचार्य,कांगड़ा से ओम प्रकाश हीर,नूरपुर से रवि कुमार,देहरा से कमल नयन डोगरा,पालमपुर से मदन लाल,लाहौल-स्पीति से सुरेश कुमार, कुल्लू से पोशू राम,मंडी से किशोर कुमार,सुंदरनगर से ख्याली राम शास्त्री,हमीरपुर से राजेश सहगल, ऊना से सुभाष चंद कौंडल,बिलासपुर से बेली राम टैगोर, सिरमौर से संदीप तोमर,सोलन से साहिब सिंह, महासू से हरि चंद डोगरा और शिमला से सत प्रकाश मानक को दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *