
Congress की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज सुबह हिमाचल पहुंचीं।प्रियंका चंडीगढ़ से हवाई मार्ग से कुल्लू के भुंतर पहुंचीं।उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू,प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला,सांसद प्रतिभा सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।इसके बाद उन्होंने बाढ़ से हुई तबाही का जायजा लिया।प्रियंका भुंतर में बाढ़ प्रभावितों से भी मिलीं।इस दौरान उन्होंने प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
