Shimla के समरहिल स्थित शिव मंदिर भूस्खलन हादसे में रैस्क्यू टीम द्वारा चौथे दिन प्रोफैसर के शव को बरामद किया गया है। प्रोफैसर की पत्नी का शव दूसरे दिन ही निकाल लिया गया था और बुधवार को उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है और अब प्रोफैसर का शव भी बरामद हो गया है।इनकी पहचान इनकी अंगूठी से की गई है।उनके एक पुत्र का अभी भी पता नहीं चल सका है।प्रोफैसर पीएल शर्मा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गणित विभाग के एचओडी के रूप में कार्यरत थे।चार दिन से जारी रैस्क्यू ऑप्रेशन में अब तक 14 शव बरामद किए गए है,जिनमें से एक व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो पाई।शिव बावड़ी मंदिर भूस्खलन में अभी भी 6 से 7 और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।अब इन्हें तलाश करने की रणनीति में बदलाव किया गया है।लापता लोगों की तलाश अब घटनास्थल से नीचे दूर नाले में की जा रही है क्योंकि मंदिर परिसर में 2 दिन से ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई।अज्ञात शव की पहचान के लिए पुलिस ने लोगों से अपील की है। शव को शिनाख्त के लिए आईजीएमसी में रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *