
Himachal Pradesh के सोलन जिले में देर रात भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे-5 शिमाला-कालका मार्ग फिर से बंद हो गया है।चक्की मोड़ के पास कालका -शिमला नेशनल हाईवे भूस्खलन होने से बंद हो गया है।ट्रैफिक वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट कर दिया गया है।दो दिन पहले ही इसे एक सप्ताह तक बंद रखने के बाद खोला गया था।आज से इस पर लोड ट्रकों को गुजारने का प्लान भी था। इससे पहले ही रात में भूस्खलन हुआ और एनएच फिर से बंद हो गया।
