Himachal Pradesh में भारी बरसात के कारण हुए नुक्सान को लेकर भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल,संगठन महामंत्री सिद्धार्थन एवं प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।विधायक दल बैठक में विधायकों ने जयराम ठाकुर एवं डॉ.राजीव बिंदल के समक्ष अपने विधानसभा क्षेत्रों में हुए नुक्सान की जानकारी दी।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने विधायक दल बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि विपक्ष एवं जनता के विरोध को देखते हुए सत्ता पक्ष विधानसभा के मानसून सत्र को आयोजित करने में देरी कर रहा है।उन्होंने कहा कि इस बारिश में बहुत नुक्सान हुआ है,जिससे जानमाल का भारी नुक्सान हुआ है।भाजपा विधायक दल ने बैठक के दौरान आपदा के समय मदद के लिए केंद्र सरकार,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया।उन्होंने कहा कि हाल ही में नितिन गडकरी ने अपने दौरे में हिमाचल प्रदेश को 400 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।बैठक में भाजपा विधायक दल मौजूद रहा।इसमें विपिन सिंह परमार,सतपाल सिंह सत्ती,अनिल शर्मा,बिक्रम ठाकुर,रणधीर शर्मा,त्रिलोक जम्वाल,राकेश जम्वाल,डॉ. हंसराज,विनोद कुमार,रणवीर सिंह,बलबीर वर्मा,प्रकाश राणा,पवन काजल,जीत राम कटवाल,इंद्र सिंह गांधी,दीपराज,डीएस ठाकुर,सुरेंद्र शौरी, दिलीप ठाकुर,पूर्ण चंद,रीना कश्यप व लोकेंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *