Shimla:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मोहिंद्र धर्माणी और बेलदेव तोमर ने कहा हाटी समुदाय को 50 साल के लंबे संघर्ष के बाद भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा ट्राइबल का दर्जा दिया गया है,इसके लिए प्रदेश भाजपा के समस्त नेताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर,सांसद सुरेश कश्यप और सभी सांसदों का आभार व्यक्त किया है।पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल,सांसद सुरेश कश्यप,जिला सिरमौर भाजपा के नेता चौधरी सुखराम, बलदेव तोमर,रीना कश्यप,बलदेव भंडारी,जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता और प्रदेश भाजपा के समस्त नेतृत्व की ओर से हाटी समुदाय के सभी लोगों और प्रदेश वासियों को इस निर्णय की बधाई दी।

उन्होंने कहा 50 साल तक कांग्रेस पार्टी हाटी का दर्जा देने का वायदा करती रही,विधानसभा चुनाव आने से पहले 3 महीने तक लोगों को गुमराह करना यह क्रम लगातार चलता रहा और भोले भाले सिरमौर वासियों को यह कांग्रेस नेता गुमराह करते रहे और वोट लेते रहे,कांग्रेस कहती रही कि हम तुम्हें हाटी का दर्जा देंगे इससे वह उनका सदैव वोट लेते रहे और बाद में ट्राईबल के दर्जे से महरूम रखा।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के महत्वपूर्ण प्रयासों से भाजपा शिलाई,रेणुका, पांवटा,पच्छाद मंडलों की हिम्मत से और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के कारण हाटी को ट्राइबल का दर्जा दिया गया है।इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का कोटि-कोटि आभार।भाजपा नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित वर्ग और ओबीसी वर्ग को 2022 के विधानसभा चुनावों में गलत आंकड़े प्रस्तुत करके गुमराह किया,जबकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सतौन में हजारों की रैली में यह घोषणा की थी की किसी भी अन्य जाति वर्ग को इस आरक्षण का नुकसान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *